

🚨⛏️ सहारनपुर में खनन माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग का संयुक्त ऑपरेशन, DIG अभिषेक सिंह की सख्ती से कांपे माफिया, 5 ओवरलोड डंपर सीज ⛏️🚨
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने ऐसा करारा प्रहार किया है, जिसने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है और पूरे जिले में सख्त संदेश दे दिया है कि अब गैरकानूनी धंधों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र DIG अभिषेक सिंह के कड़े तेवर और जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब साफ तौर पर जमीन पर दिखाई देने लगा है। उनके सख्त निर्देशों के क्रम में SSP/DIG आशीष तिवारी एवं SP देहात सागर जैन के दिशा-निर्देश पर जनपदीय पुलिस लगातार अवैध खनन तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ अवैध खनन से जुड़े माफियाओं पर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से ओवरलोड 5 डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया। यह कार्रवाई शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जहां बिना किसी वैध प्रपत्र के खनन सामग्री से लदे भारी-भरकम डंपर सड़कों पर दौड़ते पाए गए। संयुक्त टीम द्वारा जिन डंपरों को सीज किया गया, उनमें HR-58 E 7492, HR-58 F 7577, UK-17 CA 9456, UP-11 CT 9424 और HR-58 C 6852 शामिल हैं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इन वाहनों के पास न तो खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति थी और न ही परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, जिससे साफ जाहिर हुआ कि लंबे समय से अवैध खनन और ओवरलोडिंग का संगठित खेल चल रहा था। गौरतलब है कि थाना गागलहेड़ी में अपनी तैनाती के दौरान अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये और प्रभावी कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने सरसावा में भी उसी तेवर के साथ मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध रूप से खनन करने वालों और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र के आम नागरिकों, किसानों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की इस सख्ती का खुलकर स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों की वजह से जहां सड़कों को भारी नुकसान पहुंच रहा था, वहीं आए दिन हादसों का खतरा भी बना रहता था, ऐसे में यह कार्रवाई जनहित में एक बड़ा कदम है। जानकारों की मानें तो DIG अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ जो सख्त रणनीति अपनाई गई है, उसका असर आने वाले दिनों में और भी देखने को मिलेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि चाहे कितना भी बड़ा माफिया क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है और सहारनपुर में अब अवैध खनन, ओवरलोडिंग और तस्करी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ी जा चुकी है।
रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक / ब्यूरो
खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति व सूचना हेतु संपर्क: 8217554083


