
चुनार तहसील में नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, न्याय आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि सिविल जज ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री रामविलास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममूरत यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला
विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन चुनार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममूरत यादव सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
जिला जज ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं व वादकारियों की सुविधा के लिए एक से डेढ़ माह में चुनार के नव निर्मित वाह्य न्यायालय भवन का उद्घाटन कर दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य जनता के बीच विश्वास स्थापित करना है। जनपद में चलाए जा रहे “न्याय आंदोलन” के तहत एनजीओ के माध्यम से ग्रामीण न्यायालय स्थापित कर 25 गांवों के मामलों का निस्तारण कराया गया है। उन्होंने कहा कि “वाद सुलझेगा तो गांव बढ़ेगा।” साथ ही वृद्ध माता-पिता को उनके बच्चों से न्याय दिलाने की पहल की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीजीएम राहुल सिंह, डीजीसी आलोक कुमार राय, तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह एवं अभिषेक सिंह ने किया।








