


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नवीन पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके लिए निर्धारित मापदंड का डीपीआर में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। लेकिन कईं जगह सम्बंधित ठेकेदार के कर्मचारी तय मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं करते हुए मनमाने तरीके से पाइप लाइन बिछा रहे हैं। इसकी पोल उस समय खुली जब वार्ड क्रमांक 13 की महिला पार्षद श्रीमती रानी सोनी के प्रतिनिधि पवन सोनी बीती रात वार्ड अंतर्गत जवाहरपथ एरिए में डल रही पाइप लाइन का मौका मुआयना करने जा पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य पाइप लाइन को जमीन में लगभग तीन फीट की खुदाई करने के बाद बिछाई जानी चाहिए वह महज एक से डेढ़ फीट की गहराई पर ही डाली गई। इसके साथ ही रोड क्रॉस करने के लिए भी करीबन एक फीट गहरी खुदाई कर पाइप डाले जाए, पर सोनी ने वहाँ पाया कि रोड क्रॉस के दौरान भी मात्र चार-पांच इंची झिर्री बनाकर ठेकेदार के कर्मचारियों ने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इतना ही नहीं, स्वयं सोनी ने घटिया काम को उजागर करते हुए अपने हाथों से पाइप लाइन उखाड़ कर ठेकेदार के लोगों के हाथ में थमा दी। पाइप लाइन का कार्य सही नहीं होने पर पवन सोनी ने नाराजगी जताते हुए नपा के जवाबदारों से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने नपा के जिम्मेदार अधिकारियों, इंजीनियरों से उक्त कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने की बात भी कही। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी एकत्रित हो गए। उनसे भी सोनी ने कहा कि आप लोग इस कार्य पर नजर रखें और गड़बड़ी दिखने पर उन्होंने एक मोबाइल नम्बर भी जारी किया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.










