
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर शुक्रवार 16जनवरी2026
=====> 
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी टोल नाका में नगद भुगतान बंद हो जायेगा, कैशलेस भुगतान जारी रहेगा। नये नियमों के लागू किये जाने के बाद वाहन चालकों को टोल नाका टैक्स भरने के लिए केवल फास्टैग या यूपीआई के द्वारा ही भुगतान करना होगा। इस विषय पर जानकारी टीवी न्युज चैनल आजतक पर इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी• उमाशंकर जी ने दी। सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव उमाशंकर जी ने टीवी न्युज आजतक के इंटरव्यू के दौरान कहा कि टोल प्लाजा पर नगद भुगतान को लेकर पूरी तरह से बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है। नगद भुगतान बंद करने का उद्देश्य टोल प्लाजों पर लगने वाली लंबी कतारों को समाप्त करना और यातायात के दौरान सफर को बाधा रहित करना है। हलाॅकि अभी इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन आना शेष है। देश के 25 टोल प्लाजा पर अभी इसका टेस्ट किया जा रहा है। नगद भुगतान बंद होने से टोल नाकों पर वाहनों को रूकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।





