A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिपाही विकास यादव निलंबित, बदायूं : बच्चे पर अपनी ताकत की आजमाइश वाला सिपाही निलंबित… पुलिस आरक्षी द्वारा अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरक्षी निलंबित

सिपाही विकास यादव निलंबित, बदायूं : बच्चे पर अपनी ताकत की आजमाइश वाला सिपाही निलंबित… पुलिस आरक्षी द्वारा अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरक्षी निलंबित


बदायूँ बिल्सी : 17 जनवरी 2026 आज थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में एक प्रार्थना पत्र की जाँच के दौरान हुई अप्रिय घटना पर बदायूँ पुलिस द्वारा त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला?
आज पुलिस टीम ग्राम बांस बरौलिया में एक शिकायत की जाँच हेतु पहुँची थी। जाँच के दौरान टीम में शामिल एक आरक्षी पर आवेदक के नाबालिग पुत्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगा, जिससे बालक जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:
मामले की संवेदनशीलता और अनुशासनहीनता को देखते हुए, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
विभागीय जाँच के आदेश:
प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जाँच क्षेत्राधिकारी (CO) बिल्सी को सौंपी गई है। जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का वक्तव्य:
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने आधिकारिक बाइट जारी कर स्पष्ट किया कि पुलिस बल में किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। आम जनता के साथ मर्यादित व्यवहार करना पुलिस की प्राथमिकता है।


जिला संवाददाता विवेक चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!