
कांके विधायक सुरेश बैठा के सौजन्य से जेहलीटाड में कम्बल वितरण।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। बढ़ती ठंड को देखते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा के सौजन्य से खलारी प्रखण्ड के जेहलीटाड में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जालिम सिंह भी मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त महावीर नगर बुकबुका में कैंसर एवं लकवा पीड़ितों को भी कम्बल वितरित किया गया और उनके इलाज के लिए विधायक को आवश्यक मदद हेतु अवगत कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी ने बताया कि विधायक सुरेश बैठा हमेशा गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और जनता के दुख-सुख में उनके साथ खड़े रहते हैं।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष नसीम अंसारी, जावेद अंसारी, हैदर खान, लड्डू सिंह, अनूप सिंह, किशोर कुमार, इसराइल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण का कार्य जारी रहेगा













