A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

टैंकर चालक, क्लीनर की मारपीट कर नकदी लूटी

कुरावली की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर की गई वारदात

1  ✳️टैंकर चालक, क्लीनर की मारपीट कर नकदी लूटी।

2 ✳️कुरावली की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर की गई वारदात।

कुरावली/मैनपुरी। कस्वा की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कार सवार दबंगों ने कस्वा की फिलिंग स्टेशन पर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करके रोक लिया, जिसके बाद चालक और क्लीनर की मारपीट करके नकदी लूट ली, सूचना मिलने के पुलिस के पहुंचे से पहले ही दबंग धमकी देते हुए भाग गए, पीड़ित चालक ने मामले की तहरीर थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी नीतेश कुमार उर्फ अनिल पुत्र राजेंद्र सिंह कुरावली की अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर टैंकर चलता है। जो बीते शनिवार की देरशांय करीब 8.33 बजे क्लीनर पवन कुमार के साथ टैंकर को लेकर फिलिंग स्टेशन पर जा रहा था, तभी जीटी रोड पर मंडनपाल सिंह के अहाते के सामने कार सवार अभय यादव पुत्र जगतपाल सिंह, पीयूष शाक्य पुत्र सूरजपाल, विमल पुत्र मुकेश निवासीगण मोहल्ला कुंवरपुरथाना कुरावली ने कार को आगे लगाकर टैंकर घेर लिया, जिसके बाद टैंकर के कार में टच हो जाने पर विवाद शुरु हो गया, जिसके बाद चालक नीतेश और क्लीनर पवन की मारपीट करके पवन की जेब में रखी 17 हजार रुपए की नकदी लूट ले गए।

ठेका के सामने कार खड़ी कर शराब खरीद रहे थें सभी

टैंकर चालक नीतेश दी गई तहरीर के अनुसार उक्त तीनो अभय, पियूष, विमल यह तीनों घिरोर रोड पर शराब ठेका के सामने कार खड़ी करके शराब खरीद रहे थें, जब उसके द्वारा मना किया गया तब इन लोगो ने शराब पौबा खोलकर क्लीनर पवन के ऊपर डाल दिया, जिसके बाद नीतेश टैंकर लेकर चला आया जिसके बाद तीनों पीछा करते हुए घेरने के लिए पहुंचे थें।

क्या बोले सीओ कुरावली

टैंकर चालक और क्लीनर और कार सवारो में मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है, इन दोनो पक्षों में मारपीट की घटना हुई हैं, नकदी लूट की घटना नहीं है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रहीं है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। सच्चिदानंद सिंह, सीओ कुरावली।

रिपोर्ट : एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!