A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं सरस्वती पूजा-तेतुलमारी थाना

कतरास. तेतुलमारी थाना मे सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को तेतुलमारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कतरास अंचल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। संचालन मदन मोहन ठाकुर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की
अपील किया। थानेदार विवेक चौधरी ने बताया कि डीजे पर पाबंदी रहेगी। अश्लील गाना नहीं बजाएं एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। मौके पर एसआई मनदीप कुमार बैठा, पूर्व पार्षद बिरजू बाउरी, झामुमो नेता मनोज कुमार, प्रेमा देवी, वीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार महतो, राजकुमार महतो, राहुल पंडित, कमलेश रवानी, बबलू बाउरी, अमन कुमार आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!