A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न डीजे पर पुर्ण प्रतिबंध

IMG 20260120 WA0270

 

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध।

 

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण , सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के गणमान्य व्यक्ति, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

 

अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया द्वारा बताया गया कि सभी अंचलों एवं अनुमंडल में शांति समिति की बैठक हो चुकी है। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया जा चूका है।दोनों अनुमंडल मिलाकर अब तक लगभग 350 पूजा समितियों को लाईसेंस निर्गत किया जा चूका है। दंडाधिकारियोंं की प्रतिनियुक्ति हेतु स्थल का चयन किया जा चूका है।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। दोनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करायेंगे।

 

प्रशासन ने निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

 

बिना प्रशासनिक अनुमति या लाइसेंस के कोई भी पूजा पंडाल स्थापित नहीं किया जाएगा। सभी समितियों को समय रहते संबंधित थाने से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

 

सरस्वती पूजा 2025 के अवसर पर पूजा/विसर्जन के दौरान डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों या विसर्जन के दौरान अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक भोजपुरी गीतों के बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

 

प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट और समय का निर्धारण पहले ही कर लिया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वयं रूट का सत्यापन करेंगे।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथि (24 जनवरी 2026 तक) के भीतर ही विसर्जन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

 

पूजा एवं विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

 

विसर्जन स्थल पर बैरिकेटिंग कराई जायेगी। वहां पर गोताखोर की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि:

 

विसर्जन जुलूस और संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

 

भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों के खिलाफ साइबर सेल सक्रिय रहेगी।

 

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी।

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहते हुए अपने देखरेख में सरस्वती पूजा का संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ/ नगर पंचायत मोहनिया को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/ अनुमंडल पदाधिकारी /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सतत भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!