A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखेलनिवाड़ीमध्यप्रदेश

आनंद उत्सव के अंतर्गत खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

आनंदम टीम के सहयोग से शासकीय माध्यमिक शाला चिकटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आनंद उत्स

निवाड़ी। आनंद उत्सव के अंतर्गत आनंदम टीम द्वारा ग्राम पंचायत चिकटा में हर्षोल्लास के साथ आनंद उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला चिकटा परिसर में विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

IMG 20260122 WA0047

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात ग्रामीणों के लिए लंबी कूद, दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी, रस्साकस्सी सहित अन्य स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आनंदम टीम के सदस्य आशीष मिश्रा,  अरुण पटेरिया, गिरिजाशंकर सूत्रकार, अतुल अरजरिया, आनंद रावत, अनिल तिवारी एवं अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
आनंद उत्सव के माध्यम से ग्रामीणों में आपसी सहभागिता, खेल भावना एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!