?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मतदान की ली शपथ, वोटर अवेयरनेस का दिया संदेश

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260125 WA0002

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में प्राचार्य एसपी दहायत ने स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में ईएलसी (मतदाता जागरूकता क्लब) का गठन भी किया गया। इस दौरान प्राचार्य एसपी दहायत ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदाताओं का जागरूक होना नितांत आवश्यक है। गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 23 जनवरी को मनाया गया। IMG 20260125 WA0001

छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र

विगत दिनों विद्यालय में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट रीठी जनपद पंचायत के प्रभारी अध्यक्ष प्रकाश साहू द्वारा प्रदान किए गये। इस दौरान रामशरण गुप्ता, सुनीता गुप्ता, पप्पू साहू, शिवानी बड़गैयां, रश्मि जार, प्रतिपाल सिंह ठाकुर, रश्मि नायक सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!