?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस राज्यपाल श्री रमेन डेका ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी

राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस राज्यपाल श्री रमेन डेका ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी

राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी

IMG 20260126 WA0039IMG 20260126 WA0037

हरिता पटेल जिला रिपोर्टर महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल समृद्ध भारत अखबार।                         77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील एवं पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परेड में पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

Back to top button
error: Content is protected !!