A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन में उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया 77वा गणतंत्र दिवस

विद्यार्थियों एवं अध्यापकों देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लिया संकल्प

 

बलिया।बैरिया ब्लॉक के इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन इण्टर कालेज रानीगंज में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लिया। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका सरिता सिंह ने ध्वजारोहण कर किया।
सरिता सिंह ने अपने संदेश में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है। एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का बहुत ही महत्व है क्योंकि यह हमें भारतीय संविधान से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है। इस अवसर पर हम यह प्रेरणा लेते हैं कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे। समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रभक्ति से सम्बंधित प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सतेन्द्र कुमार यादव एवम् शिक्षक गण धर्मेंद्र कुमार , अमित सिंह, संजय झा, मथुरा यादव, सिमरन सिंह, निशा गुप्ता , बसंत ओझा, पुष्पा यादव, नीतू मिश्र, नीलू, आकृति सहित पूरे विद्यालय परिवार की सक्रियता रहीIMG 20260126 WA0732 IMG 20260126 WA0679

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!