A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महाराष्ट्र के पुणे बारामती में हुए भीषण प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम के साथ प्लेन में और कौन-कौन मौजूद थे।

मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोंर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे का वीडियो सामने आया है। दरअसल हादसे से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है, जिसमें विमान के गिरते ही भीषण विस्फोट और आग का दृश्य साफ नजर आता है।और कई वीडियो, पिक्चर सोशल मीडिया पर भी वॉयरल हो रहे है। और इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे बारामती में हुए भीषण प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम के साथ प्लेन में और कौन-कौन मौजूद थे।ajit pawar death news plane crashमुंबई/महाराष्ट्र: मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोंर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे का वीडियो सामने आया है। दरअसल हादसे से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है, जिसमें विमान के गिरते ही भीषण विस्फोट और आग का दृश्य साफ नजर आता है।और कई वीडियो, पिक्चर सोशल मीडिया पर भी वॉयरल हो रहे है।Ajit Pawar plane crash 1024x576 1 और इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के इस प्लेन ने आज सुबह लगभग आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिग के समय ये क्रैश हो गया। हादसे के समय प्लेन में आग लग गई और अंदर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान के कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी समय ये हादसा हो गया।ajit pawar plane crash maharashtra deputy chief minister and ncp leader ajit pawar died in a plane crashमृतकों की पूरी लिस्टनाम पदअजित पवार डिप्टी सीएम,कैप्टन, सुमित कपूर,पायलट-इन-कमांडकैप्टन, शांभवी पाठक सह-पायलटविदिप जाधव ,पीए और पिंकी माली,पीए है।जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार आगामी जिला परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुणे के बारामती जा रहे थे। 5 फरवरी को पुणे जिले में होने वाले चुनावों के सिलसिले में उनका यह बारामती दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर क्रैश लैंडिंग के दौरान पायलट संतुलन खो बैठा। डिप्टी सीएम अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। जिसके लिए वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। और उसमें आग लग गई।w 1280h 720format jpgimgid 01kg1h2rrk7yfgx6syd88k455nimgname ani7563077 1769577997075 जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है। अजित के चाचा शरद पवार बारामती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां सभी शव लाए गए हैं।इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है।इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने हवा में एक तेज धमाका सुना।6979bbb8d4990 plane vs helicopter crash 283307184 16x9 1 इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरा और कुछ ही मिनटों में आग की लपटें उठने लगी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैंने अपनी आंखों से यह सब देखा। यह बेहद दर्दनाक है। जब विमान नीचे उतर रहा था, तब ऐसा लग रहा था कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो ही गया। हम ऐसा सोच रहे थे कि वह क्रैश हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई बचाव के लिए पास भी नही जा सकता था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!