
सुकरौली में मंत्री डॉ. संजय निषाद का कर्यकर्तायो ने किया जोरदार स्वागत

सुकरौली बाजार, कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में उस समय उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जब कुशीनगर की ओर जाते समय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला बाजार में रुका। जैसे ही मंत्री के आगमन की सूचना मिली, पहले से मौजूद कार्यकर्ता सड़क किनारे एकत्र हो गए और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री डॉ. संजय निषाद को कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए उत्सव जैसा माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति अपना उत्साह और समर्थन खुले तौर पर जाहिर किया।
इस मौके पर रामप्रवेश साहनी, पूर्व प्रधान इंद्रदेव प्रसाद, धनेश राही, रोहित निषाद, लीटू निषाद, वीरेंद्र राही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।
मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिलाया।
कुछ देर रुकने के बाद मंत्री का काफिला आगे के लिए रवाना हुआ ।







