A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

विशाल कलश यात्रा के साथ संगीतमय परचरी पुराण कथा का शुभारंभ

मुख्य अजमान पूर्व सरपंच रमेश करोड़ा ने व्यास पीठ का पूजन किया

IMG 20260129 115237 261
0-0x0-0-0#
IMG 20260129 102707 662
0-0x0-0-0#
IMG 20260129 111944 316
0-0x0-0-0#
IMG 20260129 111846 885
0-0x0-0-0#
IMG 20260129 102339 462
0-0x0-0-0#

बांगरदा (खरगोन) ग्राम बांगरदा में पांच दिवसीय संत सिंगाजी परचरी पुराण कथा का संगीतमय आयोजन का शुभारंभ 29 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से किया गया। कथा के मुख्य यजमान सरपंच रमेशचंद करोड़ा एवं उनकी पत्नी द्वारा व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक मुकेश बाबा कालधा वाले का स्वागत किया।
इसके पूर्व सुबह 9:00 बजे ग्राम में सिंगाजी मंदिर से पूरे ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ ग्रामीण सामाजिक, राजनीतिक पदाधिकारीयो ने भाग लिया कलश यात्रा का मुख्य चौराहा पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। एवं परचरी पुराण कथा ग्रंथ का पूजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। कलश यात्रा के स्वागत में प्रत्येक परिवार द्वारा घर के सामने सफाई कर रंगोली बनाई गई। कलश यात्रा में पूर्व सरपंच रमेश अरोड़ा अपने सर पर सिंगाजी परचरी ग्रंथ लेकर कथावाचक मुकेश बाबा की शोभायात्रा में शामिल हुए। व्यवस्थापक राधेश्याम करोडा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि ग्राम बांगरदा में संत सिंगाजी परचरी पुराण कथा का पांच दिवसीय संगीतमय आयोजन 2 फरवरी तक किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 4:00 तक संगीतमय सिंगाजी कथा का आयोजन होगा व्यास पीठ पर मुकेश बाबा कालधा वाले सिंगाजी के जीवन चरित्र पर आधारित व्याख्यान देंगे। कथा स्थल को सभी सिंगाजी भक्तों के लिए सुविधा संपन्न बनाया गया है अपने सभी ग्रामीणों से अपील की है की प्रतिदिन कथा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!