
दुनिया में बढ़ती भूराजनीतिक तनावों और सुरक्षा चुनौतियों के बीच कई देशों ने अपने रक्षा बजट (Defence Budget) को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया है। 2025 के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर रक्षा व्यय में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे देशों की सैन्य तैयारियों और तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा स्पष्ट होती है। 2025 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े रक्षा बजट वाले देशों की सूची में अमेरिका टॉप पर है। 2024 में दुनिया भर में सैन्य खर्च लगभग $2,718 बिलियन (लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुंच गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9.4 % की वृद्धि है । इस खर्च का बड़ा हिस्सा यूरोप तथा मध्य पूर्व में सुरक्षा चिंताओं और वैश्विक तनावों से प्रेरित रहा।
[yop_poll id="10"]






