जावरा– सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला को कमरे में बंद करके उसके सोने-चांदी के गहने किसी ने लूट लिए। घबराई महिला को अस्पताल कर्मचारियों ने सुबह कमरे से बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ग्राम बोरदा निवासी मगन बाई माली को सांस संबंधी प्रॉब्लम होने पर शुक्रवार रात सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं पर रात में किसी ने महिला को लैब तरफ के कमरे में बंद कर दिया तथा उसके कान की बाली और पैर से पायजेब निकाल ली महिला कमरे में ही थी जिसे अस्पताल कर्मचारियों ने बाहर निकाला। सूचना पर बोरदा से ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और शनिवार सुबह उन्होंने अस्पताल इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दीपक पालड़िया भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू करवा दी है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस अस्पताल के कैमरे खंगालने के साथ ही महिला से जानकारी निकालने का प्रयास कर रही हैं।
नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
20/07/2026
बुवाई पूरी, लेकिन ‘नमो किसान’ की किस्त अब तक नहीं; किसान पूछ रहे हैं – सम्मान या इंतज़ार?
20/07/2026
नायक तहसील डाल रहा है
20/07/2026
रास्ता भटकी महिला को दो मासूम बच्चों सहित डायल-112 एफआरवी स्टाफ ने सकुशल उसके ससुराल पहुंचाया
20/07/2026
कोयलांचल में CISF का बड़ा एक्शन, अवैध खनन और कोयला चोरी पर चला अभियान
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 7 युवक गिरफ्तार
20/07/2026
चित्रा निर्वाल बनी राठ की पहली महिला एसडीएम, संभाला पद राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
20/07/2026
चित्रा निर्वाल बनी राठ की पहली महिला एसडीएम, संभाला पद राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!