A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न, चार लेबर कोड का विरोध, 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान।।

IMG 20260131 WA0064 IMG 20260131 WA0065झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न, चार लेबर कोड का विरोध, 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (जेसीएमयू) की बैठक शनिवार को बेंती फुटबॉल खेल मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेश्वर गंझू ने की, जबकि संचालन अनिल राम ने किया। बैठक में संगठित व असंगठित मजदूरों की समस्याओं, यूनियन के विस्तार तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव इकबाल हुसैन ने कहा कि कंपनियों को मजदूरों को हाई वेजेज कमेटी की सिफारिशों के अनुसार वेतन देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों के हितों की अनदेखी की गई तो यूनियन हर स्तर पर संघर्ष करेगी। मजदूरों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू करना यूनियनों को कमजोर करने और मजदूरों के अधिकार छीनने की साजिश है। उन्होंने आशंका जताई कि लेबर कोड लागू होने से विस्थापितों की नौकरी व पुनर्वास से जुड़े प्रावधान भी समाप्त हो सकते हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों के हित में नीतियां बनाने का आरोप लगाया।

बैठक में आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और इसकी तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही पिपरवार क्षेत्र की निजी कंपनियों में स्थानीय रोजगार सृजन को लेकर संघर्ष तेज करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में इकबाल हुसैन, परमेश्वर गंझू, रामचंद्र उरांव, अर्जुन गंझू, मथुरा मंडल, गणेश भुइयां, एस.डी. महतो, अनिल राम, मुकेश साव, सुनील उरांव, इलियास टाना भगत, कामेश्वर गंझू, रघुनाथ प्रजापति, वासुदेव गंझू, अजमल, मोहम्मद इम्तियाज, जसीम अंसारी, मोहम्मद कलीम, शंकर गंझू सहित सैकड़ों की संख्या में सीसीएल कर्मचारी व असंगठित मजदूर उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!