A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुरलखीमपुर खीरी

सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, राहवीरों व छात्रों का हुआ सम्मान

सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, राहवीरों व छात्रों का हुआ सम्मान

सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, राहवीरों व छात्रों का हुआ सम्मान लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी शासन के निर्देश पर जनपद में जनवरी माह के दौरान संचालित सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को अटल सभागार में भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने राहवीर योजना के लाभार्थियों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया समारोह में जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व एएसपी पवन गौतम की उपस्थिति में सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले सुनील कुमार व अभिषेक को राहवीर योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र एवं धनराशि स्वीकृति पत्र प्रदान किए इसके साथ ही माध्यमिक व उच्च शिक्षा स्तर पर आयोजित भाषण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रील प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं 12 सड़क सुरक्षा मित्रों को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। राहवीर योजना उन लोगों को सम्मान देने का माध्यम है, जो बिना किसी स्वार्थ के संकट की घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हैं उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। आमजन से हेलमेट, सीट बेल्ट व निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और इसे जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया गया एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यदि यातायात नियमों को जीवनशैली का हिस्सा बना लिया जाए तो सड़क हादसों में स्वतः कमी आएगी। उन्होंने युवाओं से जागरूक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान देने की अपील की कार्यक्रम का सफल संयोजन एआरटीओ शांति भूषण पांडे व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 अनिल कुमार यादव ने किया इस दौरान डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तरुणेन्द्र त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

रिपोर्टर अनिल कुमार कुमार लखीमपुर खीरी

Back to top button
error: Content is protected !!