A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी।

सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान।

गोला गोकर्ण नाथ खीरी।

सड़क हादसे में युवक की हुयी मृत्यु। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला के ग्राम सौंखिया निवासी सूरज भार्गव पुत्र सुरेश भार्गव की घर से गोला ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में घटनास्थल प़र ही मृत्यु हो गई वह अपने घर से सिटीकार्ट माल गोला के लिए ड्यूटी करने निकले थे रास्ते में ग्राम अहमदनगर के निकट उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की खबर पाने के बाद परिवारजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!