
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 02 फरवरी 2026
=====> नागपुर- नागपुर महानगर पालिका सत्ता की बागडोर इस बार महिलाओं के हाथ में रहेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भाजपा ने नागपुर महानगर पालिका के प्रमुख पदों के महिला नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए वरिष्ठ नगर सेविका नीता ठाकरे को महापौर और लीला हाथी बेद को उप महापौर घोषित किया है। शिवानी दाणी को स्टैंडिंग कमेटी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। नीता ठाकरे एक अनुभवी नगरसेविका रही हैं। नागपुर नगर प्रशासन एवं जनहित के मुद्दों को लेकर उनका लंबा अनुभव रहा है। नीता ठाकरे 2026 में प्रभाग 28 से नागपुर महानगर पालिका चुनाव जीती है। वह नागपुर शहर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष , राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ ही विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है। लीला हाथी बेद महानगर पालिका प्रभाग 29 से चुनाव जीतकर नगरसेविका निर्वाचित हुई हैं, भाजपा ने उन्हें उप महापौर पद सौंपा है। स्टैंडिंग कमेटी की जिम्मेवारी महिला उम्मीदवार शिवानी दाणी को सौंपा गया है। महापौर के पदभार ग्रहण करते हुए नीता ठाकरे ने कहा – नागपुर शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, उन्होने स्वच्छ नागपुर अभियान मे और तेजी लाने , सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। नीता ठाकरे ने कहा कि उनका पूरा ध्यान नागपुर को स्मार्ट सुरक्षित समावेशी शहर मे बदलना और सभी नागरिकों की जरुरतों को पूरा करना है। नागपुर महानगर पालिका प्रशासन में अबकी बार महिलाओं की भूमिका बढ़ गई है। शीर्ष नागरिक पदों पर महिलाओं की नियुक्ति से स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं, महिला केन्द्रित जन कल्याणकारी पहलुओं में सुधार की उम्मीद जगी है। अब देखना यह है कि महिला नेतृत्व नागरिकों की आशाओं को पूरा करने मे कितना सफल हते हैं। महिलाओं की नियुक्ति से शहर वासियों में उम्मीदे जगी है , नई आशा विश्वास का संचार हुआ है।








