

कैमूर के पांच प्रखंडों में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ
नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत कैमूर जिले में विकास की गति को तेज करने के लिए आज ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर (भभुआ), श्री नितिन कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय से ‘संपूर्णता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य जिले के पांच चयनित आकांक्षी प्रखंडों—रामगढ़, कुदरा, रामपुर, भगवानपुर और चाँद—में स्वास्थ्य (ICDS), शिक्षा और पशुपालन विभाग से संबंधित 6 प्रमुख सूचकांकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करना है। यह अभियान 28 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी, 2026 तक चलाया जाएगा।
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य जिले के पांच चयनित आकांक्षी प्रखंडों—रामगढ़, कुदरा, रामपुर, भगवानपुर और चाँद—में स्वास्थ्य (ICDS), शिक्षा और पशुपालन विभाग से संबंधित 6 प्रमुख सूचकांकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करना है। यह अभियान 28 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी, 2026 तक चलाया जाएगा।
जागरूकता फैलाने के लिए रवाना किया गया ‘संपूर्णता रथ’ निम्नलिखित तिथियों पर संबंधित प्रखंडों में पहुँचेगा, जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अभियान का स्थानीय शुभारंभ किया जाएगा:
02 फरवरी, 2026: रामगढ़ प्रखंड।
03 फरवरी, 2026: कुदरा एवं रामपुर प्रखंड।
05 फरवरी, 2026: भगवानपुर एवं चाँद प्रखंड।
ICDS विभाग:
6 महीने से 6 साल तक के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण (Supplementary Nutrition) उपलब्ध कराना।
आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत माप दक्षता सुनिश्चित करना।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराना।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराना।
शिक्षा विभाग:
सभी सरकारी विद्यालयों में छात्राओं की संख्या के अनुपात में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना।
पशुपालन विभाग:
लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बोवाइन टीकाकरण (FMD) सुनिश्चित करना।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इन लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)


