A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमईहारमध्यप्रदेश

मैहर जिला अधिवक्ता संघ का सपथ समारोह संपन्न

Screenshot 2026 02 02 22 44 44 05 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

मैहर

जिला अधिवक्ता संघ मैहर का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश जैन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम मैहर एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता राध्ोलाल गुप्ता अध्यक्ष राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में योगीराज पाण्डेय एडीजे, उदयजीत राव सीजे प्रथम, मैडम भानू पण्डवाल सीजे द्बितीय, निषाद रघुवंशी सीजे द्बितीय , बद्री प्रसाद पाठक जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सतना, अखण्डप्रताप सिंह सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर , अमित शुक्ला जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कटनी , प्रदीप तिवारी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमरपाटन, उपेन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष उचेहरा, रमाकांत अवस्थी अधिवक्ता की उपस्थिति में नव निर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ मैहर के पदाधिकारियों का कार्यक्रम सपन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला , उपाध्यक्ष शिवनारायण तिवारी, सचिव अर्जुन सिंह बुंदेला, सह सचिव महेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण पटेल, पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण अनिल शुक्ला जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ मैहर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश जैन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम मैहर ने नवा निर्वाचित जिलाअधिवक्ता संघ मैहर के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि समय समय पर होने वाले प्रशिक्षणों पर भी अपनी भागीदारी सुनिश्चत करें एंव न्यायालय परिसर पर भी स्वच्छता का संदेश दिए जाने की बात कही और समय का ध्यान भी रख्ो जाने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष राध्ोलाल गुप्ता अध्यक्ष राज्य अधिवक्ता परिषद ने कहा कि मुझे जब भी मैहर आने का सौभाग्य मिलता है मैं उसे मां शारदा का आर्शीवाद मानता हूं। उन्होंने अधिवक्ताओं को भी कहा कि आप समय समय पर नए नए कानूनों के बारे मे  भी जानकारी लेते रहना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों का मां शारदा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट की।

कार्यक्रम का सफल संचालन रामऔतार चौरसिया अधिवक्ता एंव कार्यक्रम का आभार अर्जुन सिंह बुदेला सचिव के द्बारा किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश शुक्ला, बीएल सिंह, अतुल द्बिवेदी, दिलीप त्रिपाठी, दिनेश द्बिवेदी, अखिल मिश्रा, उत्तम पटेल, सूर्यप्रकाश चौरसिया, रमाकांत दुबे, ओम प्रकाश तिवारी, असलम बेग, समीर खान, रामप्रकाश गुप्ता, रवि सोनी, तेज प्रताप. पी.सी सिंह सिंह, डी और सिंह सुरेश शुक्ला, दिनेश खरे, एलएन सोनी , विश्व मोहन  बड़गैया, प्रभु प्रकाश पाण्डेय, आई ए अंसारी, पूर्व सचिव पंकज तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, कैलाश तिवारी, संतोष तिवारी, अनिल तिवारी, महेंद्र भट्ट अशोक तिवारी, राजेन्द्र सेन, फैजल खान, विकास गौतम, कल्पना सिंह, धमेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें ū

Back to top button
error: Content is protected !!