महाराजगंज 3 फरवरी । सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम सभा अहमदपुर मौनहिया टोला और गोपी में यादव टोला संपर्क मार्ग का शिलान्यास कार्य की आधारशिला सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ रखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताई।
आधारशिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास का पर्याय बन चुकी है। आज गांव, गरीब, किसान और युवाओं के लिए निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र की रीढ़ होती है, क्योंकि इससे आवागमन सुगम होता है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा व्यापार को सीधा लाभ मिलता है। लंबे समय से इस सड़क की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पहले की सरकारों में विकास कार्य जाति और क्षेत्र देखकर होते थे, लेकिन अब जरूरत के आधार पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह तेज बनी रहेगी।
जय मंगल कन्नौजिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर विवेक गुप्ता ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बन जाने से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी और गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से बेहतर होगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गिरीश पटेल, पूर्व प्रधान अजय धर दुबे, जय सिंह, रहमतुल्लाह रब्बानी, रमेश वर्मा , शैलेश वर्मा, सहायक अभियंता राम नरेश मौर्य, अवर अभियंता मोहम्मद उमर के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विधानसभा में गूजी नरयावली की आवाज, विधानसभा में जनहित के महतवपूर्ण मुद्दों को विधायक लारिया ने प्रमुखता से उठाया
20/07/2026
नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
20/07/2026
बुवाई पूरी, लेकिन ‘नमो किसान’ की किस्त अब तक नहीं; किसान पूछ रहे हैं – सम्मान या इंतज़ार?
20/07/2026
नायक तहसील डाल रहा है
20/07/2026
रास्ता भटकी महिला को दो मासूम बच्चों सहित डायल-112 एफआरवी स्टाफ ने सकुशल उसके ससुराल पहुंचाया
20/07/2026
कोयलांचल में CISF का बड़ा एक्शन, अवैध खनन और कोयला चोरी पर चला अभियान
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 7 युवक गिरफ्तार
20/07/2026
चित्रा निर्वाल बनी राठ की पहली महिला एसडीएम, संभाला पद राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!