बिहार के लाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक प्रतिष्ठित सरकारी आवास आवंटित किया है। उन्हें लुटियंस दिल्ली के बेहद सुरक्षित और वीआईपी क्षेत्र में स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला दिया गया है। यह वही आवास है, जो पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन के नाम पर आवंटित था।
सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन को शुरुआत में 9 सुनहरी बाग लेन का बंगला ऑफर किया गया था, लेकिन वह उन्हें उपयुक्त नहीं लगा। इसके बाद डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के तहत उन्हें टाइप-8 श्रेणी का 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित हाई-प्रोफाइल सरकारी आवास आवंटित किया गया। नियमों के अनुसार, किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष को, भले ही वह सांसद या केंद्रीय मंत्री न हो, टाइप-8 बंगला दिया जा सकता है।
टाइप-8 श्रेणी के बंगले को सरकारी आवासों में सबसे उच्च श्रेणी माना जाता है। इसमें कई बड़े कमरे, बेडरूम, ड्राइंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, आधुनिक किचन, स्टाफ क्वार्टर और निजी गैराज की सुविधा होती है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह इलाका बेहद खास है, जहां 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं और हाईटेक सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था होती है।
दिल्ली के पावर कॉरिडोर में यह आवंटन नितिन नवीन की राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ती भूमिका और बिहार की मजबूत होती सियासी मौजूदगी का संकेत माना जा रहा है।
सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी।
18/07/2026
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महिला पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आया है।
18/07/2026
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र स्थित सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से हुई मौत, पुलिस जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी छात्र आज बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन अपने दोस्तों के साथ बाइक से सिरसी फॉल पिकनिक मनाने पहुंच गया, सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान छात्र गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई, सूचना मिलने पर थाना संतनगर पुलिस मौके पर मौके पर गोताखोरों को लेकर पहुंची, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवा, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
17/07/2026
स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान
17/07/2026
रोहट – SP मोनिका सेन ने जैतपुर थाने का किया निरीक्षण
17/07/2026
रोहट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेंडा में नए पीईईओ ने संभाला पदभार।
17/07/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की गयी।
17/07/2026
सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः
17/07/2026
डुमरियागंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:
17/07/2026
डुमरियागंज के एहसन ने NEET-UG में लहराया परचम,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!