A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

दोषी पाए जाने के बाद मिली नाम मात्र की सजा‌ आखिर शिक्षा विभाग की इतना मेहरवान कयो

वार्डन पद से हटाने की उड़ाई गई मांग

कटनी

छात्रावास वार्डन नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं एवं जांच में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता गोविन्द लोधी ने दोषी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वार्डन नियुक्ति मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षिका को केवल नाममात्र की सजा दी गई, जो नियमों के अनुसार उचित नहीं है।

 

 

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने दिनांक 30-06-2024 को छात्रावास वार्डन नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पहली शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर विभागीय जांच भी बैठाई गई थी, लेकिन आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिकायतकर्ता के बयान लिए बिना ही जांच समाप्त कर दी गई और शिक्षिका कंचन खरे को नियम विरुद्ध तरीके से वार्डन नियुक्त कर दिया गया

इसके बाद गोविन्द लोधी ने 08-07-2024 को दूसरी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि वर्तमान में पदस्थ प्रभारी डीओं (जिला कार्यालय) अग्रहरी द्वारा इस शिकायत पर भी लीपापोती करते हुए शिक्षिका को निर्दोष घोषित कर दिया गया।

 

उत्तर पुस्तिकाओं की लेखनी मिलान में दोष सिद्ध

शिकायतकर्ता द्वारा पुनः जांच की मांग करने पर जिला कार्यालय से आदेश जारी कर मामला विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़वारा को भेजा गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5वीं की उत्तर पुस्तिकाएं खोजकर जांच की गई।

 

जांच के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का लेखनी मिलान करने पर यह पाया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट संबंधित शिक्षिका कंचन खरे की लेखनी से मेल खाती है। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए और शिक्षिका को दोषी माना गया।

नाममात्र की सजा देने का आरोप

शिकायतकर्ता गोविन्द लोधी का आरोप है कि दोषी पाए जाने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी कटनी द्वारा केवल वेतन वृद्धि रोकने जैसी नाममात्र की कार्रवाई की गई, जबकि नियम अनुसार कठोर दंड एवं विभागीय कार्रवाई आवश्यक थी।

वार्डन पद से पृथक करने की मांग

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि दोषी शिक्षिका को तत्काल छात्रावास के प्रभार/वार्डन पद से हटाया जाए तथा उसके खिलाफ पुनः विस्तृत विभागीय जांच कराई जाए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की शिकायत प्रति संयुक्त संचालक संभाग जबलपुर को भी भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में कंचन खरे नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, बड़गांव, तहसील रिठी, जिला कटनी में वार्डन पद पर पदस्थ हैं।

  1. इसी मांग को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को एक आवेदन जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी सौंपा गया है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!