
आजमगढ़ थाना गंभीरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन अंतर्जनपदी महिलाओं को गिरफ्तार किया किया है थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सविता देवी ने 12 जनवरी 2026 को थाने में तहरीर दी थी कि 9 जनवरी 2026 को मायके जाते समय बिंद्रा बाजार के पास से उनके जेवर और ₹5000 नगद चुरा लिए गए इसी बीच पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की चोरी में संलग्न तीनों महिलाएं रानीपुर राजमा मुसहर बस्ती के पास खड़ी है सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप महिला कांस्टेबल अंजलि सरोज अनामिका मिश्रा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों अंतर्जनपदी महिलाओं को गिरफ्तार किया गिरफ्तार महिलाओं के पास से 7230 नगद एक आदत ब्लेट एक आदत कटर बरामद हुआ तीनों महिला जौनपुर की रहने वाली बताएं








