

संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर बिलासपुर जिला से
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध संत गुरु कला एवं विज्ञान घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की नियमित स्वयंसेवक सोनिया भारद्वाज पिता श्री राजकुमार भारद्वाज पीजीडीसीए की नियमित छात्रा का चयन *अखिल भारतीय राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल (महिला) टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में हुआ है।* इसमें चयनित खिलाड़ियों को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) का प्रतिनिधित्व करना है।
यह टूर्नामेंट संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती महाराष्ट्र में 6 फरवरी, 2026 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित है। इस विशेष उपलब्धि पर बहुत बहुत शुभकामनाएं🥳💐💐🥍🥍🏆🥇








