A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा के दौरान विभिन्न तीर्थ स्थलों का किया भ्रमण

 

डीडवाना कुचामन/ जिलिया। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा पर कस्बे के पांच बुजुर्गों ने राज्य सरकार निःशुल्क यात्रा करके शुक्रवार को घर लौटने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार शर्मा कुचामन भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि 30 जनवरी से आठ दिवसीय राज्य नागरिक तीर्थ स्थल के लिए रामेश्वर धाम, मदुरई के ट्रेन से यात्रा करके शुक्रवार दोपहर में ग्राम जिलिया पहुंचे। जहां पर अशोक कुमार शर्मा, बलबीर सिंह चंद्राराम बावरी, प्रेम देवी, लिछमा देवी का ग्रामीण नागरिकों द्वारा केक काटकर, पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं परिजनों ने पैर धोकर तीर्थ यात्रियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर राजू सिंह , किशन लाल शर्मा,सिद्धार्थ शर्मा, भरत, राहुल जैन, मालचंद शर्मा, मालचंद दाधीच, रामचन्द्र बिजारणियां, भुवानाराम बिजारणियां, पंडित कमल शर्मा, नंदकिशोर पुजारी, हरि प्रसाद शर्मा, हनुमान प्रसाद गुर्जर जीवन सेन, मुकेश रनवा, प्रकाश माली आदि मौजूद रहे।

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!