
*पहली पायरी के मंदिरों में पूजन सामग्री वितरित*
*श्री भोलेनाथ सेवा समिति धार्मिक न्यास का आयोजन*
*जुन्नारदेव-छिंदवाडा
नगर की सीमा से सटी ग्राम पंचायत जुन्नारदेव दमामी में स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पहली पायरी के प्रति भक्तों में अगाध श्रद्धा रही है। नगर के वरिष्ठतमजनों के सहयोग से यहां पर श्री भोलेनाथ सेवा समिति धार्मिक न्यास का गठन किया गया है। अब पहली पायरी धार्मिक स्थल के समस्त मंदिरों का संचालन इसी धार्मिक न्यास के तहत किया जाना तय किया गया है। इसी कड़ी में आज शनिवार को इस क्षेत्र के समस्त मंदिरों में लगने वाली मासिक पूजन सामग्री का विधिवत वितरण किया गया। एक माह की अवधि की यह मासिक पूजन सामग्री का आज से प्रथम दफा वितरण किया गया। यह वितरण प्रतिमाह किया जाएगा। आज के इस वितरण कार्यक्रम में नगर के गणमान्य भक्तजन, व्यापारी बंधु, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु के द्वारा यह सामग्री का वितरण किया गया। आज के इस सामग्री वितरण में ब्रह्म समाज के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, व्यापार महासंघ के सचिव मनीष बंटी साहू, ऋषि वर्मा, अमित चतुर्वेदी, मितेश जायसवाल, वीरेंद्र (गट्टू) मीरानी, न्यास के सदस्य अमरदीप राय, संतोष कुमार सोनी, शंकर कुमरे, महेश इवनाती, कोटवार राजेश पाटील, बुधन सिंह सहित नगर के व्यापारीजन तथा पत्रकार गण मौजूद रहे।
*प्रत्येक माह मंदिरो को धार्मिक न्यास देगा पूजन सामग्री.….*
सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पहली पायरी के समस्त मंदिरों के सुचारू रूप से संचालन अब यहां नवगठित श्री भोलेनाथ सेवा समिति धार्मिक न्यास के द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में अब प्रति माह से मंदिरों में लगने वाली पूजन सामग्री का वितरण प्रत्येक माह में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिरों में सेवादार के रूप में कार्य कर रहे पुजारीयो को भी एक निश्चित मानदेय की धनराशि प्रतिमाह धार्मिक न्यास की ओर से दिया जाएगा।
*धार्मिक स्थल पहली प्यारी की बदली तस्वीर, मंदिरों में हुई रोशनी और रंगरोगन….*
श्री महादेव मेले के ठीक पहले नवगठित श्री भोलेनाथ सेवा समिति धार्मिक न्यास के द्वारा यहां के मंदिरों की रंग रोगन एवं रोशनी की व्यवस्था बहाल की गई। जिससे इस क्षेत्र की तस्वीर बदलती दिखाई दी। इससे भक्त जनों में खासा उत्साह देखा गया।








