
09 फरवरी को जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक
खरगोन 07 फरवरी 2026। जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल द्वारा 09 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक ली जाएगी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में समिति से संबंधित अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं सहायक संचालक जनसम्पर्क अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।












