?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरखपुर: होली के जश्न में जिले में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई

गोरखपुर: होली के जश्न में जिले में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई। आबकारी विभाग के अनुसार तीन दिनों में करीब 55 करोड़ रुपए की शराब और बीयर बिक गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई।आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देसी शराब की सबसे ज्यादा मांग रही। तीन दिनों में लगभग 3 लाख 92 हजार लीटर से अधिक देसी शराब की खपत दर्ज की गई। वहीं अंग्रेजी शराब के शौकीनों ने भी जमकर खरीदारी की और करीब 1 लाख 61 हजार से ज्यादा बोतलें बिक गईं।होली के जश्न में बीयर की बिक्री भी पीछे नहीं रही। आबकारी विभाग के अनुसार तीन दिनों के भीतर 3 लाख 19 हजार से ज्यादा बीयर के केन बेचे गए।त्योहार को देखते हुए शराब कारोबारियों ने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया था। इसी वजह से दुकानों पर आपूर्ति की कोई कमी नहीं रही। प्रशासन के अनुसार होली के दौरान जिले में कुल मिलाकर करीब 55 करोड़ रुपए की शराब और बीयर की बिक्री हुई, जो पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक मानी जा रही है।आबकारी विभाग का कहना है कि त्योहार के कारण मांग अचानक बढ़ गई थी, इसलिए बिक्री में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!