A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ हुई बैठक में कहा उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनाए रखें

FB IMG 1773364902730

FB IMG 1773364888350सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां एक विशेष सिस्टम बनाकर सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखें, ताकि मांग के अनुसार समय पर वितरण किया जा सके। साथ ही उन्होंने एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस पर प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आरती यादव, एसडीएम अमन मिश्रा सहित जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समस्त गैस संचालकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन गोदाम खोलने एवं बंद करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी गैस एजेंसी एवं गोदाम पर एक-एक राजस्व अधिकारी तैनात किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसी संचालक फोन को समय पर रिसीव करें जिससे कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता को जानकारी मिल सके एवं वह परेशान ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए की गैस उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिए पंपलेट करें जिसमें कम से कम गैस की उपयोगिता की जानकारी दी जाए.. उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग प्रतिदिन स्टॉक की निगरानी रखें एवं स्टॉक की जानकारी प्रस्तुत करें।

Back to top button
error: Content is protected !!