A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरिद्वार–रुड़की में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर बैठक

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

हरिद्वार–रुड़की में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर बैठकIMG 20260314 WA0041 IMG 20260314 WA0047 IMG 20260314 WA0046 IMG 20260314 WA0033

हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) निशा यादव ने हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक वालंटियर्स व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, जाम की स्थिति तथा आम लोगों को होने वाली परेशानियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक वालंटियर्स और अधिकारियों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सुझाव मांगे। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अनुभवों के आधार पर विभिन्न सुझाव दिए, जिनमें प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करना, वालंटियर्स की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस, ट्रैफिक वालंटियर्स और आम जनता के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

बैठक में सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एवं हरिद्वार रूडकी के ट्रैफिक वालंटियर कपिल मेहता, धर्मेंद्र बिश्नोई, विजय कुमार बंसल, प्रिंस अग्रवाल, नवीन शर्मा ,राकेश खन्ना, फुरकान अंसारी , कमल अग्रवाल,भानु पांडे, दर्जनों वालंटियर्स मौजूद रहे।

अंत में सभी सुझावों को संकलित कर यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!