
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर एक बैठक व्यवहार न्यायालय गया में आयोजित की गई जिसमें जिला न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की रणनीति तैयार की गई। सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस तामील कराएं, ताकि 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका निपटारा संभव हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरबिंद कुमार दास ने बताया कि वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसे सफल बनाने एवं अधिकाधिक पक्षकारों तक नोटिस पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक न्यायालय में पीएलवी को नोटिस तैयार करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक सुल्ह्निय वादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु नोटिस तैयार कर लिया गया है। जिसे पारा विधिक स्वयंसेवक और थाना के द्वारा तामिला किया जाएगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





