A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

श्याम की भक्ति में डूबा जोधपुर.चतुर्थ वार्षिक उत्सव को बनाया यादगार, उमड़ा सैलाब

जोधपुर/ बाबा खाटू श्याम के प्रति लोगों की असीम आस्था का नज़ारा देखने को मिला, दशहरा मैदान, सेक्टर 16, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित श्री श्याम चतुर्थ वार्षिक उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम के भव्य मनमोहक श्रृंगार के दर्शन किए।कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:00 बजे हुई, जिसके बाद पूरा पंडाल भजनों और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंज उठा, सौरभ शर्मा कोलकाता और सोनू वाधवानी जोधपुर जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,
फूलों से सजा बाबा का दरबार

बाबा श्याम का दरबार इस बार दिल्ली, लंदन और कोलकाता से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से सजाया गया,फूलों की इतनी महक ने पूरा वातावरण भक्ति और सुगंध से सराबोर कर दिया विदेशी पुष्पों से सजाए गए बाबा श्याम का दिव्य रूप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. हर कोई “श्याम श्याम” के नाम में खो गया,
श्याम प्रेमियों की भारी मौजूदगी से आयोजन बना यादगार
मुख्य पुजारी रामू रामचंदानी ओर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सिंधु सेना संजय जी चंदिरामानी, पार्षद विक्रम जी पंवार,समाज सेवी राजकुमार आसुदानी, समाजसेवी किशोर जी रामचंदानी,शंकर आसूदानी,उपस्थित रहे, आयोजन मंडल श्री मँछापूर्ण महादेव और श्री श्याम मंदिर की कमेटी ने सभी श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भारी संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!