
दमोह जिले की जनपद पंचायत बटियागढ़ के ग्राम पंचायत अजब धाम फतेहपुर में
नव संवत्सर २०८३ एवं चैत्र नवरात्रि के अत्यंत पावन उपलक्ष्य में देव श्री रामकौमार मंदिर, अजबधाम के प्रांगण में एक अति-विशाल एवं ऐतिहासिक एकविंशति लक्षार्चन’ (इक्कीस लाख अर्चन) महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महापुण्यकारीअनुष्ठान 20 मार्च से 31 मार्च 2026 तक निरंतर चलेगा, इस भव्यआयोजन में परम पूज्य जै जै सरकार के आशीर्वाद एवं छोटे सरकार के पावन सानिध्य (दिव्य उपस्थिति) भक्तों को कृतार्थ करेगी। इसी महोत्सव के अंतर्गत 29 मार्च2026, दिन रविवार को एक विशेष उपनयन संस्कार काभी आयोजन किया गया है। आप सभी भक्तजन इसदुर्लभ और मंगलमय इक्कीस लाख अर्चन अनुष्ठान के दर्शन से जुड़कर प्रभु की असीम कृपा के पात्र बनें।एकविंशति लक्षार्चन’ (इक्कीस लाख अर्चन) महामहोत्सव






