A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नर्सिंग भर्ती में मेरिट + बोनस की मांग को लेकर नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

IMG 20260321 WA0005 1खानपुर/झालावाड़ 21 मार्च । राजस्थान नर्सेज भर्ती संयुक्त संघर्ष समिति ने राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के बैनर तले शुक्रवार को खानपुर में राज्यसभा सांसद Kirodi Lal Meena को नर्सिंग भर्ती मेरिट प्लस बोनस के आधार पर करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने उन्हें मत्स्य भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया।

ज्ञापन सौंपते हुए नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ बोनस अंकों को जोड़ा जाए, जिससे लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मियों को न्याय मिल सके। इस पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नर्सिंग संविदा कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे पहले भी संविदा कर्मियों के साथ थे और आगे भी उनके हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

इस दौरान झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संविदा कर्मी तथा ईएमटी एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, मो. वसीम, विजय राज शर्मा, आशिक हुसैन, ममता दागी, आशा राठौर, चित्रा भारती, कुलदीप शर्मा, संदीप मीणा, फैजान सहित 108 ईएमटी सेवा से भुवनेश गौतम, बृजमोहन मेघवाल, सतीश मेरोठा, अंतेश राठौर, अभिषेक नागर एवं अन्य नर्सिंग संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!