A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

ईद-उल-फितर पर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने दी मुबारकबाद

कतरास। ईद-उल-फितर के अवसर पर नगर निगम के वार्ड संख्या-2, छाताबाद में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने छाताबाद पहुंचकर क्षेत्रवासियों को दिल से ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें मिल-जुलकर रहने तथा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। वशिष्ठ चौहान ने दुआ की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशहाली, तरक्की और अमन लेकर आए. मौके औरंगजेब खान, मासूम खान, मेराज अंसारी, विकास बजरंगी, प्रिंस खान, गुड्डन अंसारी,राजा अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!