A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में अपहृत बालिका सुरक्षित बरामद, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

IMG 20260322 172034सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में राहतगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंद्रापुर से दिनांक 23-24 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में लगभग 15 वर्ष 8 माह की नाबालिग बालिका को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना राहतगढ़ में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। SDOP राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं विभिन्न जिलों में दबिश देकर तलाश जारी रखी। टीम द्वारा सागर सहित आसपास के जिलों ,विदिशा, रायसेन, छतरपुर, झांसी में सघन तलाश की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बालिका को लेकर राजस्थान होते हुए गुजरात के राजकोट-मोरबी क्षेत्र की ओर फरार हो गया है। पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए दिनांक 20 मार्च 2026 को मोरबी (गुजरात) से अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा आरोपी कमल किशोर कुशवाहा (निवासी ग्राम चंद्रा पुर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर,उपनिरीक्षक कमलेश सेंगर,सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह,प्रधान आरक्षक मणिशंकर मिश्रा, सौरभ रैकवार (साइबर सेल), हरीसिंह राजपूत, सुजीत चौरेशिया, राजा सिंह दांगी, रणवीर सिंह दांगी,आरक्षक अभिषेक रघुवंशी, ज्ञानचंद, पियूष वाडिया, जितेन्द्र सोलंकी,महिला आरक्षक दीक्षा राय, प्रियंका राजपूत, अर्चना लोधी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!