?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मा हरसिद्धि माता पैदल यात्रा के उपलक्ष्य में महाप्रसादी एवं रात्रि जागरण में विधायक लारिया हुए शामिल

IMG 20260322 WA0112

IMG 20260322 WA0109

IMG 20260322 WA0110 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * माँ हरसिद्धि सेवा समिति, सागर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ हरसिद्धि माता रानगिर तक पैदल यात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बम्हौरी चौराहा, नरसिंहपुर रोड पर विशाल ‘महाप्रसादी एवं रात्रि जागरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन का 12वाँ वर्ष है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसादी ग्रहण की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक प्रदीप लारिया ने इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक जय सोनी, प्रासुक जैन, नितिन सोनी, मनोज रैकवार उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!