क्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 विश्व कप 2026, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है

इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान टीम की उम्मीदें कायम

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 28 फरवरी 2026
टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग)
==============
=====-: टी20 विश्व कप(पुरुष वर्ग) 2026 में इंग्लैंड टीम की न्यूजीलैंड पर चार विकेट से जीत हुई। इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर इस जीत से पाकिस्तान टीम की सेमिफाइनल पहुंचने की उम्मीदें भी कायम है। आज शनिवार को पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 का मैच खेलना है। पाकिस्तान टीम को अंतिम 4 में अपनी जगह बनाने के लिए श्रीलंकाई टीम को लंबे अंतराल से हराना होगा,या फिर कम ओवर मे अधिक रन बनाते हुए टारगेट को हासिल करना होगा।।मैच के दूसरी ओर ग्रूप-1, में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम मैच क्वार्टर फाइनल मैच जैसा हो गया है। कल रविवार 01 मार्च को कोलकात्ता के इडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले इस मैच की विजेता टीम टी20 विश्व कप मैच के सेमिफाइनल में पहुंचेगी, और यह मैच हारने वाली क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट से बाहर भी जायेगी। ग्रूप-1 से दक्षिण अफ्रीका सेमिफाइनल में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सूपर-8 स्टेज में लगातार दो मैच भी जीत लिए है, और टीम चार पॉइंट्स के साथ सेमिफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे की टीम दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस बाहर हो गई है। अब जिम्बाब्वे की टीम का दक्षिण अफ्रीका के साथ 01 मार्च को मुकाबला होना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम जीतकर ग्रूप-1 में टॉप पर अंत कर सकता है। यदि जिम्बाब्वे की टीम कल का मैच जीतती है तो फिर दक्षिण अफ्रीका को नंबर दो पर खसका सकता है। दक्षिण अफ्रीका टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया, इससे भारत और वेस्टइंडीज के पास सुपर-8 में एक जीत और एक हार हो गई। अब दोनों ही टीमें कल 01 मार्च को कोलकात्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम सात बजे से मैच खेलेंगी, यह मुकाबला नॉकआउट का ही होगा। इसमें जीतने वाली टीम मैच के सेमिफाइनल में पहुंच जायेगी और हारने वाली टीम का टी20 विश्व कप 2026 का सफर भी यहीं पर समाप्त हो जायेगा। ग्रूप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हारते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड की टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप मे बनी हुई है। उसका मुकाबला ग्रूप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम के साथ होगा।श्रीलंका के पाकिस्तान से होने वाला मुकाबला भी पाकिस्तान के लिए करो या मरो हालत जैसी होगी, पाकिस्तान यदि जीत दर्ज कर लेती है लेकिन रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर नही पहुंचा तो फिर कीवी टीम नॉकआउट मे जगह बना सकती है वहीं पर श्रीलंका की टीम जीतती है तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है जबकि न्यूजीलैंड सेमिफाइनल मे पहुंच सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!