क्रिकेटखेलदेशनागपुर

भारत ने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराकर सेमिफाइनल में जगह बना लिया है।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 02 मार्च 2026
* नागपुर *
होली पावन पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं

===-:
भारत ने कल टी20 विश्व कप- (पुरुष वर्ग)2026 के सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमिफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। कल रविवार को अंतिम सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के 196 के लक्ष्य को 19•2 ओवर में पूरा करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। कल कोलकात्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 में मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, संजू ने कल नाबाद 97रनों की बेहतर पारी खेलते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। संजू सैमसन ने खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी रहे। भारत टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सेमिफाइनल मे जगह निश्चित कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 196रनों का लक्ष्य हासिल करके भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में बेहतर रनचेंज दर्ज किया। इससे पूर्व वर्ष 2014 में टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173रनों रनचेज किया था। भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 50 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले चौंथे खिलाड़ी भी बने। जस प्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में शिमरन हेटमायर को छठवीं बार अपना शिकार बनाया, इसमें विशेष बात यह रही की हेटमायर ने बुमराह के खिलाफ दस पारियों में केवल 17रन ही बनाए हैं। कोलकात्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए। इसके बदले संजू सैमसन ने 196 रनचेज कर रही भारतीय टीम से ओपनर बनकर मैदान मे उतरे और मैच को जीताकर ही लोटे। संजू सैमसन ने 50गेदों पर 97 रनों की शानदार पारी खेली।संजू सैमसन 3मैच एक अर्धशतक के सहारे 143रन बना चूके हैं। सुपर-8 के अंतिम मैच मे भारत ने वेस्टइंडीज को 5विकेट से हराया। अब भारतीय क्रिकेट टीम 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमिफाइनल में इंग्लैंड के साथ खेलगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!