A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर में मुख्य बाजार स्थिति भाजपा कैम्प कार्यालय पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने ध्वजारोहण कर भारतमाता व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

  1. ßIMG 20260406 WA0027 1पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर में मुख्य बाजार स्थिति भाजपा कैम्प कार्यालय पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने ध्वजारोहण कर भारतमाता व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इस दौरान मिष्ठान वितरित कर अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत के साथ समाज, देश और विश्व के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन का हिस्सा होने की सभी को बधाई दी तथा सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करने हेतु निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

इस मौक़े पर सचिन दीक्षित, सुरेश चन्द्र आर्य, हरीश गोयल, अनिल माहेश्वरी, मोहन सिंह, संजय दुबे, हरप्रसाद बघेल, नरेन्द्र आर्य, निखिल सोनी, आकाश माहेश्वरी, निखिल चैचानी अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।IMG 20260406 WA0027 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!