

धनबाद से ट्रेन में बैठकर धनबाद सांसद ढूलु महतो कतरास स्टेशन पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर किया स्वागत
धनबाद सांसद ढूलु महतो गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, संतोष कुमार महतो ने हरा सिग्नल दिखाकर ट्रेन को कतरास से किया रवाना
कतरास.धनबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का कतरास स्टेशन पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद सांसद ढूलु महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, संतोष कुमार महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कतरास से रवाना किया.सांसद व विधायक ने चालक एवं गार्ड को माला पहनाकर सम्मानित किया. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ट्रेन के परिचालन से कतरास, बाघमारा एवं आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. कतरास स्टेशन को राजस्व का भी लाभ होगा. मौके पर सहायक मंडल अभियंता टू अजीत कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार, वरीय अनुभाग अभियंता कतरास राजेश कुमार पासवान, विजय महाजन, स्टेशन मास्टर आलोक नाथ गुप्ता,जिला सांसद प्रतिनिध सुभाष रवानी,प्रदीप महतो,आजसू कतरास नगर अध्यक्ष नवदीप गुप्ता, रमाशंकर तिवारी, आशीष तिवारी,सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप, डीआरयूसीसी सदस्य विजय शर्मा,विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, भरत शर्मा, कुंदन सिंह, टुनटुन गुप्ता, श्याम किशोर कल्लू , डब्लू हाड़ी, , मुकेश झा,पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद,रेखा देवी, मालती देवी, सोनी देवी, तिलिया देवी, मुनिया देवी, संजय केसरी, बलबीर सिंह, डब्लू विश्वकर्मा,
आदि के अलावे काफी संख्या में लोगों के भीड़ जुटी थी.



