A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद तक पैसेंजर ट्रेन विस्तार की मांग तेज, सांसद को भेजा आवेदन

*धनबाद :* धनबाद–रांची रेल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मिश्रा ने ढुल्लू महतो को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित आवेदन भेजकर ट्रेन संख्या *58034/58033* को धनबाद तक विस्तार देने अथवा ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है।
अपने आवेदन में मिश्रा ने बताया कि ट्रेन संख्या 58034 (रांची–बोकारो पैसेंजर) शाम 3:55 बजे रांची से खुलकर 7:15 बजे बोकारो पहुँचती है और वहीं रातभर खड़ी रहती है। इसके बाद यही ट्रेन 58033 (बोकारो–रांची पैसेंजर) के रूप में अगले दिन सुबह 9:15 बजे रांची के लिए रवाना होती है।
उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन को बोकारो से आगे बढ़ाकर धनबाद तक चलाया जाए, तो हजारों यात्रियों—खासकर मजदूर, छात्र और छोटे व्यापारियों—को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में धनबाद और रांची के बीच सस्ती पैसेंजर ट्रेन की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मिश्रा ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि बोकारो में ट्रेन का रातभर खड़ा रहना संसाधनों का उचित उपयोग नहीं है। ऐसे में इस ट्रेन का विस्तार जनहित में एक प्रभावी कदम साबित हो सकता है।
अंत में उन्होंने सांसद से इस मुद्दे पर शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए सकारात्मक पहल करने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
*धयानार्थ:*
यह ट्रेन बोकारो में रात भर खड़ी नहीं रहती है बल्कि वहां से बोकारो हावड़ा फास्ट पैसेंजर बनाकर चली जाती है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!