A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

बेजुबान परिंदों के लिए बांधे परिंडे।

उपखंड अधिकारी नोहर की कार्यक्रम की शुरुआत।

IMG 20260415 WA0134 IMG 20260415 WA0130 IMG 20260415 WA0131 IMG 20260415 WA0154 IMG 20260415 WA0155http://नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। …………………………… गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडे बांधने के अभियान को लेकर करने के लिए युनाईटेड प्रेस सोसायटी नोहर द्वारा उपखंड कार्यालय परिसर में परिंडे बांधे। कार्यक्रम की शुरुआत उपखंड अधिकारी आई ए एस राहुल श्री वास्तव द्वारा की गई। आज के कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रभारी युनाईटेड प्रेस सोसायटी नोहर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि बेजुबान पक्षियों के लिए युनाईटेड प्रेस सोसायटी नोहर का एक एक पदा अधिकारी एक एक सदस्य जहां भी उचित जगह हो, परिंडा बांधकर अभियान को अनवरत रखेगा। उपखंड अधिकारी नोहर राहुल श्रीवास्तव ने युनाईटेड प्रेस सोसायटी नोहर के इस कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नोहर राहुल श्री वास्तव,नायब तहसीलदार संजीव सिहाग,एडवोकेट नन्द किशोर,महेंद्र बोहरा,मुकेश ,एडवोकेट मांगीलाल,प्रोजेक्ट प्रभारी मनोज कौशिक, युनाईटेड प्रेस सोसायटी के अध्यक्ष मोहरसिंह,सचिव राजीव ओझा, कोषाध्यक्ष सोनी शर्मा,संरक्षक धर्मपाल चौधरी, प्रदीप शर्मा,नरेंद्र सोनी, रणदीप,बिसारत खान गौरी, आजम अली,हरीश आचार्य,विकास सोनी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!