A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरराजनीतिसमाज और राजनीति

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28,कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश नागरमल के समर्थन में अपील

कोरबा – अग्रवाल समाज के आगामी चुनाव (2026-28) को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। समाज के जागरूक सदस्यों द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिए सेवाभावी एवं कर्मठ प्रत्याशी राकेश नागरमल जी के समर्थन में अपील की जा रही है।

समाजजनों का कहना है कि किसी भी संस्था की प्रगति, पारदर्शिता एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक सुदृढ़ समाज वही होता है, जहाँ जिम्मेदार पदों पर ऐसे व्यक्तित्व हों जो समाज के कार्यों के प्रति समर्पित रहें, सदस्यों की समस्याओं को समझें, सहज उपलब्ध रहें तथा हर परिस्थिति में समाधान के लिए तत्पर रहें।

IMG 20260420 WA0001

समर्थकों ने बताया कि राकेश नागरमल जी का समाज सेवा में समृद्ध अनुभव, उनकी प्रशासनिक समझ, कार्य करने की प्रभावी शैली तथा निर्णय लेने की क्षमता उन्हें कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एक उपयुक्त एवं मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

समाज के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश नागरमल जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं, जिससे समाज में पारदर्शिता, मजबूती और विकास को नई दिशा मिल सके। अंत में समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग एवं समर्थन से समाज को एक सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकेगा।

IMG 20260420 WA0001

[yop_poll id="10"]
Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!