

महराजगंज।
महराजगंज – एसपी शक्ति मोहन घायल, लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हादसा
महराजगंज एसपी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान हा*दसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक उनके ऊपर लकड़ी का एक स्ट्रक्चर गिर पड़ा।
इस अप्रत्याशित घटना में एसपी शक्ति मोहन घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उन्हे कई टांके लगाये गये ।
फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच भी की जा रही है कि आखिर यह लापरवाही कैसे हुई।
[yop_poll id="10"]









